|
#1
|
||||
|
||||
|
1. बीबी : वह स्त्री, जो शादी के बाद कुछ सालों में टोक-टोक कर आपकी सारी आदतें बदल दे और फिर कहे कि आप कितना बदल गए हैं।
2. कार्यालय : वह स्थान जहां आप घर के तनावों से मुक्ति पाकर विश्राम कर सकते हैं। 3. समिति : ऐसे व्यक्ति जो अकेले कुछ नहीं कर सकते, परंतु यह निर्णय मिलकर करते हैं कि साथ साथ कुछ नहीं किया जा सकता। 4. श्रेष्ठ पुस्तक : जिसकी सब प्रशंसा करते हैं परंतु पढ़ता कोई नहीं है। Last edited by rajababu007 : 19th November 2009 at 08:07 PM. |
|
#2
|
||||
|
||||
|
5. परम आनंद : एक ऐसी अनुभूति जब आप अनुभव करते हैं कि आप एक ऐसी अनुभूति को अनुभव करने जा रहे हैं जो आपने पहले कभी अनुभव नहीं की है।
6. कान्फ्रेन्स रूम : वह स्थान जहां हर व्यक्ति बोलता है, कोई नहीं सुनता है और अंत में सब असहमत होते हैं। 7. समझौता : किसी चीज को बांटने का वह तरीका जिसमें हर व्यक्ति यह समझता है कि उसे बड़ा हिस्सा मिला। 8. अधिकारी : वह जो आपके पहुंचने के पहले ऑफिस पहुंच जाता है और यदि कभी आप जल्दी पहुंच जाएं तो काफी देर से आता है। 9. व्याख्यान : सूचना को स्थानांतरित करने का एक तरीका जिसमें व्याख्याता की डायरी के नोट्स, विद्यार्थियों की डायरी में बिना किसी के दिमाग से गुजरे पहुंच जाते हैं। 10. अपराधी : दुनिया के बाकी लोगों जैसा ही मनुष्य, सिवाय इसके कि वह पकड़ा गया है। |
|
#3
|
||||
|
||||
|
11. कंजूस : वह व्यक्ति जो जिंदगी भर गरीबी में रहता है ताकि अमीरी में मर सके।
12. अवसरवादी : वह व्यक्ति, जो गलती से नदी में गिर पड़े तो नहाना शुरू कर दे। 13. दूसरी शादी : अनुभव पर आशा की विजय। 14. अनुभव : भूतकाल में की गई गलतियों का दूसरा नाम । 15. कूटनीतिज्ञ : वह व्यक्ति जो किसी स्त्री का जन्मदिन तो याद रखे पर उसकी उम्र कभी नहीं। 16. नयी साड़ी : जिसे पहनकर स्त्री को उतना ही नशा हो जितना पुरुष को शराब की एक पूरी बोतल पीकर होता है। 17. मनोवैज्ञानिक : वह व्यक्ति, जो किसी खूबसूरत लड़की के कमरे में दाखिल होने पर उस लड़की के सिवाय बाकी सबको गौर से देखता है। 18. आशावादी : वह शख्स है जो सिगरेट मांगने पहले अपनी दियासलाई जला ले। |
|
#4
|
||||
|
||||
|
19. राजनेता : ऐसा आदमी जो धनवान से धन और गरीबों से वोट इस वादे पर बटोरता है कि वह एक की दूसरे से रक्षा करेगा।
20. आमदनी : जिसमें रहा न जा सके और जिसके बगैर भी रहा न जा सके। 21. सभ्य व्यवहार : मुंह बन्द करके जम्हाई लेना । 22. ज्ञानी : वह शख्स जिसे प्रभावी ढंग से, सीधी बात को उलझाना आता है। 23. विशेषज्ञ : वह आदमी है जो कम से कम चीजों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानता है। 24. पड़ोसी : वह महानुभाव जो आपके मामलों को आपसे ज्यादा समझते हैं। 25.नेता : वह शख्स जो अपने देश के लिये आपकी जान की कुर्बानी देने के लिये हमेशा तैयार रहता है। |
|
#5
|
||||
|
||||
|
**औरतें अक्सर हमें महान कार्यों की प्रेरणा देती हैं और उन्हीं को करने नहीं देतीं।
**शादी करके सिर्फ एक आदमी को दुखी करने से क्या फायदा जबकि अविवाहित रहकर हजारों को आहें भरवाईं जा सकतीं हैं। **शादी जवानी की एक भूल है - जो कि हम सबको करनी चाहिए। **पैसा सारी बुराइयों की जड़ है...... और इंसान को जड़ों की जरूरत हमेशा बनी रहती है। **अगर संगत से ही तमाम खूबियां आ जातीं तो गन्ने में उगने वाले पौधों में रस क्यों नहीं होता ? **महिलाओं के लिए राय : पुरुष के साथ खुश रहने के लिए उसे प्यार चाहे कम करें, समझने की कोशिश ज्यादा करें। पुरुषों के लिए राय : महिला के साथ खुश रहने के लिए उसे बेशुमार प्यार करें और समझने की कोशिश कतई न करें। |
|
#6
|
||||
|
||||
|
** अपनी उम्र को आधा करके बताना, अपने कपड़ों की कीमत को दोगुना करके बताना और सहेली की उम्र में पांच साल जोड़कर बताना, दुनिया की अनपढ़ से अनपढ़ महिला भी इतना गणित तो जानती ही है।
** सच्चा प्रेम भूत की तरह है - चर्चा उसकी सब करते हैं, देखा किसी ने नहीं। ** खूबसूरत औरत आंखों के लिये स्वर्ग है, आत्मा के लिये नरक है, और जेब के लिये दिवाला है। |
|
#7
|
||||
|
||||
|
मच्छर ने आपको कटा वो उसका जूनून था…
आपने खुजली की वो आपका सुकून था ….. चाह कर भी आपने उसे नहीं मारा…. क्योंकि उसकी रगों में आपका खून था................ |
|
#8
|
||||
|
||||
|
मुझे तो अपनों ने लुटा,
गैरों में कहा दम था. मेरी हड्डी वह टूटी, जहाँ हॉस्पिटल बंद था. मुझे जिस एम्बुलेंस में डाला, उसका पेट्रोल कम था. मुझे रिक्शे में इसलिए बैठाया, क्योंकि उसका किराया कम था. मुझे डाक्टारो ने उठाया, नर्सो में कहाँ दम था. मुझे जिस बेड पर लिटाया, उसके नीचे बम था. मुझे तो बम से उड़ाया, गोली में कहाँ दम था. और मुझे सड़क में दफनाया, क्योंकि कब्रिस्तान में फंक्शन था. |
|
#9
|
||||
|
||||
|
एक दिन
यमदेव ने दे दिया अपना इस्तीफा। मच गया हाहाकार बिगड़ गया सब संतुलन, करने के लिए स्थिति का आकलन, इन्द्र देव ने देवताओं की आपात सभा बुलाई और फिर यमराज को कॉल लगाई। 'डायल किया गया नंबर कृपया जाँच लें' कि आवाज तब सुनाई। नये-नये ऑफ़र देखकर नम्बर बदलने की यमराज की इस आदत पर इन्द्रदेव को खुन्दक आई, पर मामले की नाजुकता को देखकर, मन की बात उन्होने मन में ही दबाई। किसी तरह यमराज का नया नंबर मिला, फिर से फोन लगाया गया तो 'तुझसे है मेरा नाता पुराना कोई' का मोबाईल ने कॉलर टयून सुनाया। सुन-सुन कर ये सब बोर हो गये ऐसा लगा शायद यमराज जी सो गये। तहकीकात करने पर पता लगा, यमदेव पृथ्वीलोक में रोमिंग पे हैं, शायद इसलिए, नहीं दे रहे हैं हमारी कॉल पे ध्यान, क्योंकि बिल भरने में निकल जाती है उनकी भी जान। अन्त में किसी तरह यमराज हुये इन्द्र के दरबार में पेश, इन्द्रदेव ने तब पूछा-यम क्या है ये इस्तीफे का केस? यमराज जी तब मुँह खोले और बोले- हे इंद्रदेव। 'मल्टीप्लैक्स' में जब भी जाता हूँ, 'भैंसे' की पार्किंग न होने की वजह से बिन फिल्म देखे, ही लौट के आता हूँ। 'बरिस्ता' और 'मैकडोन्लड' वाले तो देखते ही देखते इज्जत उतार देते हैं और सबके सामने ही ढ़ाबे में जाकर खाने-की सलाह दे देते हैं। मौत के अपने काम पर जब पृथ्वीलोक जाता हूँ 'भैंसे' पर मुझे देखकर पृथ्वीवासी भी हँसते हैं और कार न होने के ताने कसते हैं। भैंसे पर बैठे-बैठे झटके बड़े रहे हैं वायुमार्ग में भी अब ट्रैफिक बढ़ रहे हैं। रफ्तार की इस दुनिया का मैं भैंसे से कैसे करूँगा पीछा। आप कुछ समझ रहे हो या कुछ और दूँ शिक्षा। और तो और, देखो रम्भा के पास है 'टोयटा' और उर्वशी को है आपने 'एसेन्ट' दिया, फिर मेरे साथ ये अन्याय क्यों किया? हे इन्द्रदेव। मेरे इस दु:ख को समझो और चार पहिए की जगह चार पैरों वाला दिया है कह कर अब मुझे न बहलाओ, और जल्दी से 'मर्सिडीज़' मुझे दिलाओ। वरना मेरा इस्तीफा अपने साथ ही लेकर जाओ। और मौत का ये काम अब किसी और से करवाओ। |
|
#10
|
||||
|
||||
|
लोग कहते हैं..
प्यार इतना भी मत करो कि गर्लफ्रैंड सर पर सवार हो जाये... हम कहते हैं कि प्यार करो इतना कि गर्लफ्रैंड की फ्रैंड भी... ? ? ? ? ? ? ? ? तुम्हारे साथ फरार हो जाये..!! |